Home - Anmol Gurukulam
b1
previous arrow
next arrow
Shadow

अनमोल गुरुकुलम्

 

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक शिक्षा का सर्वोत्तम गुरुकुलम् है, अनमोल गुरुकुलम् भारत का एक प्रतिष्ठित वैदिक शिक्षण संस्थान है, जहाँ छात्रों को सनातन धर्म के मुख्य ग्रंथ श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, कर्मकाण्ड और वैदिक विधियों का गहन अध्ययन कराया जाता है। हमारा गुरुकुलम् 2010 से वृंदावन में और 2023 से अयोध्या में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में समर्पित है।

🌿 गुरुकुलम् का उद्देश्य:

अनमोल गुरुकुलम् का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा पुराण और वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है। यहाँ छात्र-छात्राओं को न केवल शास्त्रीय शिक्षा दी जाती है, बल्कि भविष्य के श्रेष्ठ श्रीमद्भागवत वक्ता,श्री राम कथा वक्ता , वैदिक आचार्य, पुरोहित एवं धर्मगुरु के रूप में तैयार किया जाता है।

हमारी प्रमुख विशेषताएँ

वैदिक शिक्षा

🔹 वेद, उपनिषद, पुराण, गीता और अन्य शास्त्रों का गहन अध्ययन 🔹 संस्कृत भाषा और व्याकरण का प्रशिक्षण 🔹 आध्यात्मिक अनुष्ठान और मंत्र विद्या का ज्ञान

गुरु-शिष्य परंपरा

🔹 अनुभवी आचार्यों द्वारा प्रत्यक्ष मार्गदर्शन 🔹 आदर्श जीवन शैली और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान 🔹 आत्मविकास और ध्यान का समावेश

कथा प्रशिक्षण

🔹 रामायण, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अन्य ग्रंथों का अध्ययन 🔹 कथा वाचन और प्रवचन कला में निपुणता 🔹 संतों और विद्वानों से संवाद के अवसर

आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा

🔹 योग, ध्यान और जीवन प्रबंधन शिक्षा 🔹 सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों का प्रशिक्षण 🔹 नैतिकता, करुणा और सेवाभाव का विकास

अनमोल गुरुकुलम् क्यों चुनें?

हमारे छात्र कैसे लाभान्वित होते हैं?

आत्मनिर्भर और जागरूक जीवनशैली अपनाना

कथा-वाचन, प्रवचन और शिक्षण में दक्षता प्राप्त करना

भारतीय संस्कृति और धर्मशास्त्रों का गहन अध्ययन

समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनना

Call US